रवीश कुमार का NDTV से इस्तीफा, अडाणी ग्रुप की एंट्री के बाद NDTV में बदलाव, रॉय दंपत्ति का भी इस्तीफा

अपना एनसीआर बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: नमस्कार! मैं रवीश कुमार… देश के वरिष्ठ पत्रकार की ये आवाज अब आपको NDTV चैनल पर सुनाई नहीं देगी. ये इस्तीफा उन्होंने NDTV समूह में मालिकाना बदलाव के बाद हुआ है. दरअसल, रवीश कुमार से पहले एनडीटीवी के कार्यकारी सह-अध्यक्ष प्रणव रॉय ने भी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था ।

NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट का संदेश
रवीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीटीवी ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा कि ‘रवीश जितना लोगों को प्रभावित करने वाले कुछ ही पत्रकार हैं. यह उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया में दिखता है. सुपर्णा ने कहा कि रवीश दशकों से एनडीटीवी का एक अभिन्न हिसा रहे हैं. उन्होंने कहा कि रवीश का योगदान बहुत अधिक रहा है और हम जानते हैं कि वह अपनी नई पारी में भी बेहद सफल होंगे ।

रवीश की पहचान और करियर
न्यूज चैनल NDTV के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार (हिंदी पत्रकारिता) के फेमस चेहरों में से एक माने जाते हैं. उनको दो बार पत्रकारिता जगत में योगदान के लिए रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है. इसके अलावा साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी रवीश कुमार सम्मानित हो चुके हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम को होस्ट किया, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम शामिल हैं, वो अपनी स्क्रीन पर नए-नए प्रयोगों के लिए भी प्रसिद्ध रहे हैं ।

क्या है मामला…?
मंगलवार को ही RRPR ने अडानी ग्रुप के विश्व प्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VPCL) को 99.9 प्रतिशत शेयर ट्रांसफर किए थे. जिसके बाद अडानी ग्रुप को NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल गई थी. इसके अलावा अडानी ग्रुप 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लेकर आया है, इसके तहत कंपनी ने एनडीटीवी के एक करोड़ 67 लाख शेयर खरीदने की पहल की है. ओपन ऑफर की आखिरी तारीख 5 दिसंबर है. इस ओपन ऑफर के लिए अडानी ग्रुप ने 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत लगाई है. इस सबके बीच पहले मंगलवार को NDTV ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी में बताया था कि प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *