सड़क किनारे खड़े थे लोग, कैंटर काल बनकर आया

अपना अलीगढ़

अलीगढ़:  दिल्ली से अलीगढ़ आ रही बस में सफर कर रहे कोई लोगों के लिए बुलंदशहर बॉर्डर के पास हुआ सड़क हादसा आकिरी सफर साबित हुआ. गभाना इलाके में  देर रात भीषण हुए सड़क हादसा हुआ. जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 8 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए है.

खड़ी बस से टकराया कैंटर

फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या दिल्ली की ओर जा रही थी. जैसे ही बस गभाना क्षेत्र में बुलंदशहर अलीगढ़ बॉर्डर के पास पहुंची तो उसकी हेडलाइट खराब हो गई.कंडक्टर और ड्राइवर बस को खड़ी करके लाइट ठीक करने में लगे थे. कुछ सवारियां भी बस से नीचे उत्तर आईं. तभी पीछे से तेज गति से आते हुए कैंटर ने सड़क पर खड़ी बस की सवारियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस गड्ढे में गिर गई. इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके डीएम मौके पर पहुंची, डीएम ने बताया कि इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए. घायलों को अलीगढ़ और बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक महिला भी शामिल है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *