नई दिल्ली/अयोध्या : शिवसेना के आशीर्वाद उत्सव के लिए अयोध्या पहुंचे पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को राम जन्मस्थल जाकर रामलला के दर्शन किए. रामलला के दर्शन के दौरान उद्धव के साथ उनका बेटा आदित्य और पत्नी मौजूद थे. रामलला के दर्शन के बाद ठाकरे सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ठाकरे देर शाम मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे.

शनिवार को की संतों से मुलाकात
अयोध्या दौरे के पहले दिन ठाकरे ने साधु संतों से मुलाकात की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ठाकरे ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को राम मंदिर के लिए चांदी की ईंट भेंट की थी. शाम को ठाकरे ने सरयू नदी के किनारे आरती की थी.
यह भी पढ़ें : राममंदिर नहीं, अयोध्या में इस वजह से आमने हैं शिवसेना और बीजेपी!
मराठी भाषा में की भाषण की शुरुआत
शनिवार को कार्यक्रम के पहले दिन अयोध्या पहुंचते ही ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित किया था. खास बात ये थी कि ठाकरे ने रामलाल की जमीन पर अपने भाषण की शुरुआत मराठी भाषा में की थी. उन्होंने कहा था कि मैं यहां सिर्फ भगवान राम के दर्शन करने आया हूं. अब मैं यहां बार-बार आऊंगा. इस देश का हर हिंदू चाहता है कि जहां भगवान राम का जन्मस्थल है, वहां मंदिर बनना चाहिए.
यह भी पढ़ें : अब पर्यटकों को और लुभाएगी काशी, सरकार करने जा रही है ये काम

एयरपोर्ट पर हुआ था जोरदार स्वागत
बता दें शिवसेना ने शनिवार को यहां ‘आशीर्वाद उत्सव’ का आयोजन किया था. विहिप रविवार को धर्मसभा का आयोजन कर रही है. इसके लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्या पहुंच गए हैं. शनिवार को ठाकरे जैसे ही अयोध्या पहुंचे शिवसैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर शिवसैनिकों के स्वागत के दौरान ठाकरे के चेहरे पर आत्म विश्वास की झलक साफ देखी जा रही थी. शिवसैनिकों की एक टीम के ठाकरे के स्वागत के लिए पूरी हवाई पट्टी को फूलों से लबरेज कर दिया था.
यह भी पढ़ें : योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!

विहिप करेगी धर्मसभा
विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा 25 नवंबर को 11 बजे से 4 बजे तक चलेगी धर्म सभा. बड़ा भक्तमाल के बाग में होगी विराट धर्म सभा. देश के नामी संत महंत, विश्व हिंदू परिषद के उच्च पदाधिकारी,आर एस एस के उच्च पदाधिकारी,बजरंग दल के पदाधिकारी व अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी समेत एक लाख से ज्यादा राम भक्त होंगे शामिल. 13 जगहो पर बनाया गया पार्किंग स्थल.
