लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने मशहूर सायर इमरान प्रतापगढ़ी पर बड़ा भरोसा जताते हुए बड़ा उलटफेर किया है. कांग्रेस ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर को मुरादाबाद से हटाकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है. इमरान प्रतापगढ़ी के टिकट को लेकर बहुत पहले से चर्चाएं थीं.

राहुल गांधी के करीबी हैं इमरान
इमरान खान की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तो हमेशा से रही है. पहले उन्हें आम आदमी पार्टी से राज्यसभा जाने की चर्चाएं खूब रही थीं. कहा तो ये भी जाता है कि, इमरान प्रतापगढ़ी राहुल गांधी के भी करीबी है. इमरान प्रतापगढ़ी और राहुल गांधी की तस्वीरें इस बात की तस्दीक भी करती रही हैं. अब प्रियंका गांधी से मुलाकात के भी अपने मायने हैं.
इमरान प्रतापगढ़ी की खासियत क्या
कांग्रेस अगर इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाती है तो उनके लिए वो एक मजबूत उम्मीदवार होंगे. दरअसल, इलाहाबाद विश्विद्यालय से पढ़े लिखे इमरान यूपी की नब्ज बखूबू समझते हैं. प्रदेश ही नहीं वो देश में भी एर जाना पहचाना चेहरा हैं. युवाओं के बीच उनका क्रेज किसी से छिपा नहीं है. इमरान तमाम सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते हैं. हाल ही मैं उन्होंने शहीद की कैंसर पीड़ित मां के इलाज का खर्च उठाने का ऐलान किया और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी.
