ईशा की शादी में बेबी बंप छिपाते दिंखी युवराज की पत्नी हेजल, घर आने वाला है नन्हा मेहमान

मनोरंजन/वायरल

नई दिल्ली : क्रिकेट के स्टार युवराज सिंह जल्द ही अपने फैन्स को एक गुड न्यूज देने वाले हैं. दरअसल, कुछ वक्त पहले युवराज सिंह, अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे. ईशा की शादी के दौरान युवराज को मीडिया के कैमरों में कैद हुए, लेकिन हेजल ने खुद को कवरेज से काफी दूर रखा. हेजर बेशक से कैमरे से दूर रहीं हों, लेकिन उनका बेबी बंप कैमरे से छिप नहीं पाया. जी हां, युवराज सिंह जल्द ही पिता बनने वाले हैं.

खबर के मुताबिक ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचीं हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती दिखीं. उसी दौरान कयास लगाए जाने लगे कि वो मां बनने वाली हैं.मीडिया रिपोर्टस की मानें तो ईशा की शादी में मेहमान युवराज और हेजल से इस बारे में चर्चा करते हुए भी नजर आए. माना जा रहा है कि युवराज और हेजल जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर सकते हैं. मालूम हो कि 2 दिन पहले ही युवराज सिंह का बर्थडे था. हेजल ने युवराज की फोटो साझा करते हुए विश किया था.

कौन है युवराज की पत्नी
मालूम हो कि हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में काम किया था जिसके बाद वह चर्चा में रहीं. फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं. हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *