नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तारीख तय कर दी है. 12वीं के बोर्ड की परीक्षाएं 2019 के 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेंगी. 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू होंगी और 29 मार्च तक चलेगी. इस परीक्षा में 12वीं कक्षा में करीब 18 लाख और 10वीं कक्षा में करीब 13 लाख छात्र परीक्षा में बैठेंगे.
सीबीएसई की माने तो इस साल बोर्ड की परीक्षाएं हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पहले ही संपन्न करायी जानी है. हाईकोर्ट ने आदेश इस वजह से दिया ताकि डीयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बोर्ड के परिणामों का ऐलान कर दिया जाए. इस बार रि-इवेल्यूशन के रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए 12वीं और 10वीं के बोर्ड एग्जाम 5 मार्च से शुरू होंगे. 10वीं कक्षा के एग्जाम 4 अप्रैल तक चलेंगे और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 12 अप्रैल तक होंगे.
10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च को संपन्न होगी.
12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होतक 3 अप्रैल को समाप्त होगी.
21 फरवरी से ऑपशनल सबजेक्ट्स की परिक्षाएं शुरू होंगी.
7 मार्च से कोर सबजेक्ट्स की परिक्षाएं होंगी.
डेटशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nic.in पर देखा जा सकता है.
परीक्षा के नतीजे जून के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी.
आपको बता दें कि सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख की तिथियों को इस तरह से ने तय की हैं कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. पिछले साल बोर्ड को कक्षा 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा की तारीख को अंत समय में बदलना पड़ा था क्योंकि इसी दिन जेईई मुख्य की परीक्षा भी थी. परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर संयम भारद्वाज ने तारीकों को लेकर कहा कि “डेटशीट तैयार करते वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंट्रेंस का भी ध्यान रखा गया है.”
