नवागत कप्तान को बदमाशों की सलामी, पत्रकार को मारी गोली।

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

उन्नाव:- कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. आज फिर एक पत्रकार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.

दूध मंडी के पास हुई घटना

ब्रम्ह नगर निवासी शुभममणि त्रिपाठी उर्फ निक्कू (27)  शुक्रवार शाम चार बजे उन्नाव से अपने साथी के साथ लौट रहा था. सहजनी स्थित दूध मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. सूचना पर पहुँचे सीओ सिटी यादवेन्द्र यादव और सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने घायल को इलाज के लिये हैलट भेजा जहाँ डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भूमि विवाद में हत्या की आशंका

वहीं शुभममणि सरकारी भूमि के कब्जों का विरोध करता था. कयास लगाए जा रहे हैं कि भूमि विवाद में ही उसकी हत्या की गई है. वहीं घटना को एडीजी जोन ने संज्ञान में लिया. जिसके बाद एसपी रोहन पी कनय और एएसपी विनोद कुमार पांडे को मौके पर भेजा गया. जहां अधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल की है. जहां से कारतूस के खोखे और जिंदा कारतूस बरामद हुये है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए उन्नाव से विशेष संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *