लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिन अमेठी दौरे के कार्यक्रम के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरो-शोरों से राहुल गांधी का स्वागत किया. लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता राहुल से हाथ मिलाते और सेल्फी खींचवाते हुए नजर आए.
दो दिवसीय दौरे पर हैं राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे. दोनों को एक साथ 23 जनवरी को विशेष विमान से सीधे फुरसतगंज हवाईअड्डे पर उतरना था. जहां से राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी चले जाते और सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाली थीं. दोनों नेता भएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने वाले थे. लेकिन अब जहां गणतंत्र दिवस को लेकर परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल और फ्लाइंग स्पेस के चलते राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है, वहीं स्वास्थ्य को कारण के चलते सोनिया गांधी का दो दिनी रायबरेली दौरा निरस्त कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : PM मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा चुनावों से पहले सवर्णो को दिया आरक्षण

कांग्रेस प्रवक्ता ने की पुष्टि
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का 23 जनवरी से होने वाला अमेठी का दो दिनी दौरा अभी तक यथावत है. हालांकि उनके आने के समय और जगह में बदलाव किया गया है. वह राहुल गांधी सीधे फुरसतगंज हवाईअड्डे पर न उतरकर हवाई मार्ग से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) पर 23 की सुबह 10 बजे पहुंच रहे हैं. वह यहां से सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी पहुंचेंगे.
क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम
उनके कार्यक्रम में समय के बदलाव की वजह गणतंत्र दिवस को लेकर परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल और फ्लाइंग स्पेस बताया गया है. राहुल 23 व 24 को अमेठी में रहेंगे. अमेठी में राहुल नहर कोठी के शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके तिलोई विधानसभा के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे. उनका परैया नमकसार गांव का भ्रमण कार्यक्रम भी है. फिर गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और यहां अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
राहुल के कार्यक्रम पर एक नजर
इसके बाद वह मुसाफिरखाना के धरौली गांव जाएंगे, जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. इसके बाद हलियापुर में राहुल गांधी का स्वागत कार्यक्रम है. वह मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में पूर्व सांसद वयोवृद्ध राजकरन सिंह से मुलाकात करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी तिलोई में दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव प्रताप सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 24 जनवरी को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में ही आम जनता से मुलाकात करेंगे. यहां से उनका सलोन विधानसभा के कुछ गांव में भ्रमण का भी कार्यक्रम है. इसके बाद राहुल गांधी डीह में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एसपी सिंह के घर जाएंगे. इसके बाद उनका यहां से वापसी का कार्यक्रम है.
उधर सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा निरस्त हो गया है. जीशान हैदर ने बताया कि सोनिया को दो दिनी रायबरेली दौरे पर आना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है.
इनपुट एजेंसी से भी…
एक नजर इधर भी…
उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!
गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर
अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त
