अब पर्यटकों को और लुभाएगी काशी, सरकार करने जा रही है ये काम

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

वाराणसी: लाखों सैलानी हर साल बनारस की संस्कृति को जानने के लिए आते हैं और उनके साथ अनेकों तरह की क्राइम की वारदात होती है, जिसके चलते सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए बकायदा टूरिस्ट पुलिस की तैनाती की गई, लेकिन कार्यों के संचालन के लिए उनको न तो पुलिस थाना है और न चौकी है, लेकिन अब टूरिस्ट पुलिस के लिए कई प्रमुख जगहों पर टूरिस्ट चौकी का निर्माण कराया जाएगा. टूरिस्ट पुलिस के लिए विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध क्षेत्र में एक पुलिस थाने के साथ सारनाथ और बाबतपुर एयरपोर्ट एरिया में टूरिस्ट चौकी बनाए जाने की कवायद शुरू होने वाली है. इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है.

 

सैलानियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लिया गया फैसला
एसएसपी वाराणसी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बनारस में सैलानियों की बढ़ रही संख्या और उनकी सुरक्षा के साथ उनकी मदद के लिए विश्वनाथ मंदिरों दशाश्वमेध क्षेत्र में एक टूरिस्ट थाना बनाए जाने की कवायद जल्द शुरू होने वाली है. इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है. इतना ही नहीं पुलिस थाने के अंडर में जिले में दो टूरिस्ट चौकी भी बनाई जाएगी. यह चौकी सारनाथ और बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास होंगी.

एसएसपी का कहना है कि यह डिमांड काफी लंबे वक्त से थी और इसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है. क्योंकि इस मामले में शासन स्तर से खुद इंटरेस्ट लिया गया था और इसके बाद यहां से प्लान तैयार कर भेजा जा चुका है. इतना ही नहीं बनारस शहर के जो जर्जर थाने हैं. कुछ दिनों में फूलपुर मिर्जामुराद और कई अन्य है उनके रिनोवेशन का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए 6 नए पुलिस थानों को भी मंजूरी मिल चुकी है और इसका प्रस्ताव भी तैयार करके भेजा गया था. माना जा रहा है कि थानों का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा.

 

एसएसपी का कहना है कि यह सभी कवायद बीते कुछ महीने से जारी है और शासन स्तर पर इसमें काफी रूचि ली गई है. कई नए थानों के निर्माण के साथ पुराने थानों के रिनोवेशन का काम भी काफी तेजी से हुआ है और काम अभी जारी है.माना जा रहा है कि पुलिस को हाई फाई के साथ नए लुक में प्रेजेंट करने के लिए थानों को बिल्कुल अलग रूप में पब्लिक के सामने लाया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *