बुलंदशहर : बुलंदशहर पुलिस ने दो मिनी एक्सचेंज संचालकों आरिफ और वसीम को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सऊदी अरब और हिंदुस्तान के 125 मोबाइल सिम कार्ड दो मोबाइल फोन टो लैपटॉप वीडियो कैमरा आदि बरामद किया गया है.
गेटवे के जरिए करते थे कॉल एक्सचेंज
दरअसल, वसीम और आरिफ वीओआई कॉल को गेटवे के जरिए ट्रांसफर कर विदेशों में कॉल कराकर देश को आर्थिक क्षति पहुंचाते थे. इनसे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा किए जाने की आशंका थी.लिहाजा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है कि सेक्शन के जरिए किन किन देशों में कॉल कराई जाती थी.
वसूले थे मोटी रकम
पुलिस का कहना है कि वसीम और आरिफ अपने ही घर में इस मनी एक्सचेंज ऑपरेटिंग मशीन के माध्यम से एक मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाते थे और लोगों को विदेशों में कॉल कराके मोटी रकम अर्जित करते थे. गेटवे के जरिए ट्रांसफर कर विदेशों में की जाने वाली कॉल को ट्रेस नहीं किया जा सकता , जिसका प्रयोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था। जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था. पुलिस वसीम और आरिफ से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
