लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी के 4 और प्रत्याशियों का ऐलान, कैराना से इसे मिला टिकट

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : लोकसभा चुनावों की तैयारी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने 4 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. नई लिस्ट में कैराना से तबस्सुम हसन को को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, गोंडा से पंडित सिंह, बाराबंकी से रामसागर रावत, संभल से शफीकुर रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया गया है.

वो चेहरे जो कभी जिताते थे, अब हराने के लिए लगा रहे जोर

आरएलडी सांसद हैं तबस्सुम
बता दें कि समाजलवादी पार्टी की नई लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने अपनी कैराना सीट पर आरएलडी के वर्तमान सांसद तबस्सुम को टिकट दिया है.

अपर्णा का टिकट कटा
गौरतलब है कि संभल से अपर्णा यादव को चुनाव लड़ाने की बात सामने आ रही थी. यह भी कहा जा रहा था कि इस बार इस सीट से यादव परिवार का सदस्य मैदान होगा. अपरना यादव ने भी कहा था कि उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के हाथ में है. कहा यह भी जा रहा है कि मुलायम ने अपर्णा के लिए टिकट की भी सिफारिश की थी. लेकिन अब इस सीट से सपा ने पूर्व सांसद डॉ शफिकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *