चुनावी सग्रांम के शुरू होते ही जुबानी जंग का दौर भी मानों शुरू हो गया है. पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे है. ऐसे में कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कहा चुप बैठने वाले थे. ये बात तो सब जानते ही है कि बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वो हमेशा बीजेपी सरकार पर निशाना साधते रहते है. बीजेपी पर सिद्धू की नाराजगी उनके ट्वीट के जरिए साफ पता चल जाती है. इसलिए नवजोत सिंह सिद्धू आजकल अपने चुटीले ट्वीट के लिए जाने जाते है.
सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर एक बार फिर अपने तीखे शब्दों से वार किया है. सिद्धू ने संपत सरल की एक वीडियों को शेयर करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “कोई घोटालेबाज जेल गया नहीं, किसी के पास काला धन मिला नहीं, गंगा साफ हुई नहीं, सीमा पर शहादतें घटीं नहीं. तो ये मोदी सरकार सिर्फ मोबाइल नम्बर को आधारकार्ड से लिंक कराने के लिए बनाई थी क्या ??? एक दिन मूर्ख बनाने के लिए अप्रैल फूल और पांच साल मूर्ख बनाने के लिए कमल का फूल!
https://apnauttarpradesh.co.in/assembly-election-2019-face-factor-which-not-more-wroth-for-the-parties/”
इससे पहले भी सिद्धू ने बीजेपी सांसद के जूता मारने पर पीएम मोदी पर तंज कसा था. उन्होंने सांसद-विधायक के बीच मारपीट और पीएम मोदी का एक वीडियो जारी करते हुए लिखा था कि ‘मोदी जी की विनम्रता और विवेक की परिभाषा,क्या ये है देश की आशा? लोकतन्त्र पहले ही ट्रोलतंत्र, डंडातंत्र और भयतंत्र बन चुका, सांसद महोदय ने अब जूता तंत्र बना दिया. बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान-अल्लाह’.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में बीजेपी सांसद और विधायक आपस में भिड़ गए थे. उस दौरान संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह को जूते से पीटा. जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार को जूता मारने की राजनीति करने के आरोप लगाए थे.
सिद्धू के ये अतरंगी ट्वीट उनकी पार्टी के लिए कितने फायदेमंद साबित होगे..ये तो देश की आम जनता चुनाव के मैदान में बता ही देगी. सिद्धू के इस ट्वीट पर बीजेपी का एक्शन लेती है इसका तो सबको इतंजार रहने वाले है.
