कांग्रेस का ‘हाथ’ इन वादों को साथ, ये हैं कांग्रेस के बड़े वादे…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपना पिटारा खोल दिया है. कांग्रेस की ओर से मंगलवार को चुनावी मैनिफेस्टो जारी किया गया है. इस मैनिफेस्टों में किसानों के लिए कई सारी बातों का जिक्र किया गया है. कांग्रेस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनकी सरकार सत्ता में आने के बाद किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में अहम वादे

121 जगहों पर लोगों से बात की गई
22 लोगों की टीम लगी
घोषणापत्र बंद दरवाजे में नहीं बना
घोषणापत्र में ‘न्याय’ सबसे उपर
रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा अहम मुद्दे हैं
घोषणापत्र में हम झूठ नहीं बोलेंगे
गरीबी पर वार, 72 हजार: राहुल गांधी
3 साल तक किसी काम पर परमिसन की जरुरत नहीं
मनरेगा के काम को 100 से बढ़ाकर 150 दिन करेंगे
किसान के लिए अलग से ‘किसान बजट’ होगा: राहुल गांधी
कर्ज ना चुकाने पर किसान पर अपराधिक मामला दर्ज नहीं होगा
शिक्षा पर बड़ा खर्च करेंगे, जीडीपी का 6 फीसदी

बीजेपी नेता का विवादित बयान कहा, ‘अखिलेश यादव को रहम में मिली सांसद और यूपी के सीएम की कुर्सी’

राहुल ने कहा, ‘हम यह घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं. जब हमने एक साल पहले इसे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की तो हमने कहा कि इस घोषणापत्र में लोगों की आकांक्षाओं की झलक होनी चाहिए तथा सारे वादे सच्चे होने चाहिए. हम झूठ नहीं बोलना चाहते. प्रधानमंत्री रोज झूठ बोल रहे हैं.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *