बुलंदशहर डीएम के घर CBI का छापा, नोट गिनने को मंगवाई गई मशीन!

अपना बुलंदशहर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: खनन घोटाने के घनघोर बादल अब बुलंदशहर में भी बरसे दिखे है. खनन घोटाले में बी चंद्रकला के बाद सीबीआई ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी पर शिकंजा कसा है. बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है. बताय जा रह है कि, सीबीआई ने छापे के दौरान नोट गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई है. कहा जा रहा है कि, बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई है. दो गाड़ियों में पहुंची 20 से ज्यादा सदस्यों की सीबीआई की टीम इस मामले में डीएम से पूछताछ कर रही है और सीबाई ने 11 बजे से घर के अंदर आने जाने पर रोक लगा रखी है.

स्मृति ईरानी ने चला एक और दांव, क्या अमेठी के बाद अब रायबरेली पर नजर है?

क्यों पड़ा है छापा?
दरअसल, अभय कुमार सिंह इससे पहले फतेहपुर के डीएम रहे हैं. फतेहपुर के डीएम रहते उन पर नियमों को ताक पर रखकर खनन पट्टे देने और रिश्वत लेने का आरोप है. बता दें कि, इससे पहले आईएएस बी चंद्रकला के भी लखनऊ और दिल्ली के घरों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. चंद्रकला भी बुलंदशहर की डीएम रह चुकी है. अभय सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं.

यूपी के मंत्री ने कर्मचारी से पहना जूता, फिर भगवान से कर ली तुलना, हनुमान जी को बता चुके हैं जाट

कल भी हुई थी छापेमारी
सीबीआई छापेमारी का सिलसिला कल से लगातार जारी है, कल भी कई नेताओं पूर्वअधिकारियों के घर पर सीबीआई ने अलग-अलग-मामलों को लेकर छापेमारी की थी, चीनी मिल घोटालों को लेकर सीबीआई ने मायावती के प्रमुख सचिव रहे पूर्व आईएएस नेतराम सिंह के घर भी छापेमारे थे, इसके अलावा यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक शैलेष रंजन से भी पूछताछ की गई है.

शराब, हथियार, गाली और डांस पार्टी, बीजेपी विधायक चैंपियन का नया कारनामा देखिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *