नई दिल्ली : हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद पहली बार सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुईं. दिल्ली में आयोजित अपनी पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसीं. सपना चौधरी ने कहा, ‘केजरीवाल उन्हें पसंद नहीं, उन्होंने कई घोटाले किए हैं.’
दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करेगा केजरीवाल का ये प्लान, लेकिन एक शर्त पर…
BJP को बताया सकारात्मक पार्टी
बीजेपी ही क्यों? सवाल पूछे जाने पर सपना चौधरी ने कहा, ‘बीजेपी एक सकारात्मक पार्टी है और वो सिर्फ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी की वजह से पार्टी से जुड़ीं.’ इस बीच, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने ‘पहले मैं छेड़ती नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ती भी नहीं’ जैसे बयान देकर अपने राजनीतिक तेवर भी दिखाए. बता दें कि सपना चौधरी महीनों से चल रही अटकलों के बाद रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. इससे वह दिल्ली में बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल होने वाली पहली सदस्य बनीं.
खेसारी लाल और सपना चौधरी के बीच हुआ डांस का मुकाबला, Video हुआ वायरल
लड़ेंगी केजरीवाल के खिलाफ चुनाव
दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सपना चौधरी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से चुनाव में उतारने जा रही है, जैसे बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के खिलाफ निरहुआ को उतारा था वैसे ही केजरीवाल के खिलाफ सपना चौधरी को उतार सकती है, केजरीवाल को हराना मुश्किल है ऐसे में कमजोर लेकिन लोकप्रिय प्रत्याशी मैदान में उतारकर फाइट को कड़ा बनाने जा रही है बीजेपी
केजरीवाल पर निशाना साधकर जताई आशा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपना चौधरी ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा, केजरीवाल पर हमला बोलकर सपना चौधरी ने संभावनाओं को बल दे दिया है कि आने वाले चुनाव में वो केजरीवाल को टक्कर देंगी.
