लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण का ‘महादान’, मायावती और बीजेपी का बड़ा इम्तिहान!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई है. दूसरे चरण के इश चुनाव में उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में बीजेपी और सपा-बसपा, रालोद के गठबंधन की बड़ी परीक्षा होनी है.

इन 8 सीटों पर है मतदान, बीजेपी की बड़ा इम्तिहान
उत्तर प्रदेश में जिन 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें अलीगढ़, बुलंदशहर, नगीना, अमरोहा, हाथरस, मथुरा, आगरा, और फतेहपुर की लोकसभा सीट है. जिन सीटों पर मतदान हो रहा है.2014 के चुनाव में ये सभी सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. मोदी लहर में इन सीटों पर विपक्ष टिक ही नहीं पाया था. लिहाज इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती अपनी इन सीटों को बचाना है. क्योंकि, गठबंधन के गणित में सीटों पर बीजेपी का गणित गड़बड़ाया दिख रहा है.

इस चरण में मायावती के लिए भी बड़ी चुनौती
दरअसल, लोकसभा की जिन 8 सीटों पर यूपी में मतदान हो रहा है. वो केवल बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती नहीं है. बल्कि बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी यहां बड़ा इम्तिहान है. बता दें कि, 8 में से 6 सीटें मायावती का गढ़ मानी जाती है. और इनमें से 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भी हैं. सपा-बसपा के गठबंधन में ये आरक्षित सीटें बसपा के खाते में ग हैं लिहाजा अपने वोट बैंक को साबित करने के लिए ये सीटें मायावती के लिए बड़ी चुनौती हैं. क्योंकि, 2014 के चुनाव में बहन जी का वोटर इन सीट पर बीजेपी की ओर घूम गया था.

कौन-कौन है मैदान में
इस चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जो कि, फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सिनेतारिका और बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी, बसपा के बागी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बीजेपी के अलीगढ़ उम्मीदवार सतीश गौतम, डॉ भोला सिंह, अमरोहा सीट से कुं.दानिश अली की किस्मत दांव पर है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *