अयोध्या मामले पर फिसली ‘नवाब जी’ की जुबान, कार्यकर्ताओं ने कहा- ‘नीचे उतरो’

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

अयोध्या : चुनावों का शंखनाद होते ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. वहीं, अयोध्या में मस्जिद निर्माण की बात को लेकर बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बल्कि मस्जिद का निर्माण होना चाहिए.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंच से उतारा
बुक्कल के इस बयान के बाद ही कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया. बुक्कल के बयान से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने बीजेपी एमएलसी को मंच से हटा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई राजनेता मौजूद थे. हालांकि कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद जब बुक्कल को नीचे उताराने पर मजबूर होना पड़ा तो किसी ने भी कुछ नहीं कहा.

मेरी बात समझ नहीं पाए लोग- बुक्कल
बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे और कार्यक्रम को बीच में छोड़ने पर बुक्कल ने सफाई देते हुए कहा कि लोग उनकी बात को समझ नहीं पाए और गलत मतलब निकालकर शोर मचाने लगे.
जो लोग मस्जिद मस्जिद कर रहे हे उनका 1400 साल पहले आस्तित्व ही नही था . इसलिए उनकी हर मस्जिद दूसरो की जमीन पर बनी हे .

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम के दौरान मंच से बुक्कल नवाब ने अयोध्या में विवादित स्थल की बात शुरू की और अचानक वहां पर मस्जिद बनाए जाने की वकालत करने लगे. बीजेपी एमएलसी के इस बयान से पूरे सभागार में हंगामा खड़ा हो गया. नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुक्कल नवाब के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

नकवी ने की पीएम मोदी की तारीफ
बुक्कवल को मंच से उतारे जाने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोर्चा संभालते हुए पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. नकवी ने इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा लगातार उठाए जा रहे राफेल के मुद्दे पर भी जमकर निशाना साधा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *