बारिश से धंसी क्रब, निकला 22 साल पुराना शव फिर जो हुआ लोग मान रहे अजूबा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बांदा जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिस पर यकीन करना मुश्किल है. जिले के बिसंडा क्षेत्र में दावा किया जा रहा है कि यहां करीब 22 साल पहले मौत के बाद दफन किए गए एक शख्स का शव कब्र से बिल्कुल वैसा बाहर निकला है, जैसे उसे दफनाया गया था,  कहा जा रहा है शव का ना तो कफन मैला हुआ और ना ही शरीर नष्ट हुआ

कब्र में पानी भरने की वजह से दिखा शव
बता दें कि बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच कब्रिस्तान में एक कब्र की मिट्टी धंस गई. कब्र में पानी जाने से कफन में लिपटा एक शव दिखने लगा. लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला तो सभी हैरत में आ गए क्योंकि न ही कपड़ा खराब हुआ था न ही शव नष्ट होना हुआ

रिश्तेदार आए सामने
बांदा जिले
के बबेरू कस्बा निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने दावा किया है कि यह कब्र उनके रिश्तेदार का है. बताया कि, 22 साल पहले थाना बिसंडा के कोर्रही निवासी मेरे रिश्तेदार नसीर अहमद पुत्र अलाउद्दीन की मौत हुई थी. वे पेशे से नाई थे. यहीं बबेरु में उनकी दुकान थी. मौत के बाद हम रिश्तेदारों ने उन्हें यहीं अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रस्तान में दफनाया.

जन्माष्टमी की रात को झाडू से करें यह खास उपाय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

लोग मान रहे अजूबा
वहीं शहर के एक मौलाना ने दावा किया कि, उन्होंने शव के हाथ व पैर छूकर देखे हैं. शव सलामत मिला है.  22 साल पुराने जनाजे के सलामत रहने की खबर पाकर सैकड़ो लोग मौके पर जुट गए. यहां एक बार फिर मृत नसीर के शव का जनाजा निकाला गया. और मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उन्हें दोबारा सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

एक नजर इधर भी…

कारनामा: राशनकार्ड में एक ही परिवार के 9 लोगों की बता दी अलग-अलग जाति और पिता का नाम

अयोध्या से बहुत बड़ी खबर, मुसलमानों ने शुरु की कारसेवा

सिर्फ अखिलेश नहीं बल्कि इन मंत्रियों से भी छिनी जाएगी Z सिक्योरिटी, देखिए पूरी लिस्ट

राम मंदिर मामले पर रोजाना सुनवाई के फैसले से खुश होकर योगी अयोध्या को दे रहे ये सौगात

गंगा जल की तरह नागा साधु के चरण रज को संभाल कर रखते हैं श्रद्धालु, माना जाता है शुभ

घर की सफाई नहीं बल्कि घर में लक्ष्मी भी लाती है झाडू, आजमाइए ये टोटकें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *