गठबंधन से मायावती ने की तौबा-तौबा, कहा- ‘अब अकेेले ही लड़ेंगे चुनाव’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बावजूद शिकस्त मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह सारे चुनाव अकेले ही लड़ेंगी. सोमवार सुबह से ही बसपा नेताओं के साथ बैठक कर रही मायावती ने कहा कि वह भविष्य में अकेले ही चुनाव लड़ेंगी.

ट्रैफिक पुलिस गाया रैप, कहा- ‘तेरा टाइम आएगा यमराज तुझको बुलाएगा’

मायावती ने ट्विटर पर लिखा, बीएसपी की आल इण्डिया बैठक कल लखनऊ में ढाई घण्टे तक चली. इसके बाद राज्यवार बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें भी मीडिया नहीं था. फिर भी बीएसपी प्रमुख के बारे में जो बातें मीडिया में फ्लैश हुई हैं वे पूरी तरह से सही नहीं हैं जबकि इस बारे में प्रेसनोट भी जारी किया गया था.’

वैसे भी जगजाहिर है कि सपा के साथ सभी पुराने गिले-शिकवों को भुलाने के साथ-साथ सन् 2012-17 में सपा सरकार के बीएसपी व दलित विरोधी फैसलों, प्रमोशन में आरक्षण विरूद्ध कार्यों एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि को दरकिनार करके देश व जनहित में सपा के साथ गठबंधन धर्म को पूरी तरह से निभाया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *