रामपुरः भूमाफिया कहला चुके समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के नेता आजम खान (Azam khan) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार को आजम खान (Azam khan) एक बार फिर बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. आजम खान अपनी पत्नी तंजीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं.
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूछताछ
बता दें कि आजम खान (Azam khan) और उनके परिवार से यह पूछताछ रामपुर (Rampur) स्थिति जौहर यूनिवर्सिटी की भूमि कब्जाने के मामले में हो रही है. इससे पहले आजम खान और उनके परिवार से 1 अक्टूबर और 30 सितंबर को पूछताछ हुई थी.
इलाहाबाद होईकोर्ट से आजम खान को मिली बड़ी राहत, नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी
