लखनऊ : अपने कारनामों के लिए प्रख्यात यूपी पुलिस ने पिछले दिनों बंदूक काम न करने पर मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकाली थी. इस एनकाउंटर के दौरान मुंह से ठांय-ठांय करने वाले SI को मिलेगा सरकार अवॉर्ड से सम्मानित करेगी. योगी सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि वह जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसके अंतर्गत मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाले एसआई को सम्मानित किया जाएगा.
दरअसल, बदमाशों के साथ एनकाउंटर के वक्त जब गोली नहीं चली तो पुलिस वाले बदमाशों के डराने के लिए मुंह से ठां-ठां और धांय-धांय की आवाज निकालने लगे.
बता दें कि, बीती रात थाना असरौली की पुलिस वाहन चैकिंग में लगी थी. इसी दौरान जब एक स्कॉर्पियो में सवार लोगो को रोकने का इशारा किया गया तो वो बैरियर तोड़कर भागने लगे.पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए जंगलों में जाकर ईख के एक खेत में छिप गए.

बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने बदमाशों को घेर तो लिया. लेकिन हालात उस वक्त हास्यपद हो गए जब दरोगा जी की पिस्टल गोली ही नहीं चली. इस हालत में पुलिसवालों ने गजब तरीका निकाला. पिस्टल खेत की तरफ करके दरोगा जी मुंह से गोली की आवाज निकालकर बदमाशों को डराने की कोशिश करने लगे. संभल पुलिस ने इस एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा को गिरफ्तार करने का दावा किया है. वहीं इस वीडियो के बाद यूपी पुलिस फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…
पुलिस ने की बदमाशों की पहचान
घटना का जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार (12 अक्टूबर) देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई. पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें : तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है. लेकिन गोली नहीं चल पाने पर मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाश को ललकारने पर पुलिस ट्रोल हुई थी.
