धनतेरस के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

दीपावली (Diwali) का माहौल है और हर तरफ खुशनुमा वातावरण है. इस त्यौहार (Festival 2019) को हर कोई धूमधाम से मनाना चाहता है इसके लिए घर की साफ-सफाई से लेकर उसे सजाने का काम हर व्यक्ति करता है. इसके बाद धनतेरस वाले दिन से लेकर परेवा तक हर वो काम किया जाता है जिससे मां लक्ष्मी (Maa laxmi) प्रसन्न हो जाएं और घर में सुख और समृद्धि की वर्षा हो जाए. दीपवली अपने साथ खुशियां और गम दोनो लाता है, जिनके पास पैसा है वो खुशी के साथ मनाते हैं और जिनके पास पैसा नहीं है वो भी इसे मनाते हैं लेकिन कुछ तकलीफों के बाद. सबसे खास होता है धनतेरस जिस दिन अमीर और गरीब सभी लोग कुछ ना कुछ खरीदते ही हैं और ऐसा करना शुभ माना जाता है. एक और चीज है जिसे शुभ माना जाता है और वो यह है कि धनतेरस के दिन इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिखाई देगी.

शास्त्रों में दीपावली की रात के लिए कुछ बातें बताई गई हैं जिनके बारे में आपको पता ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस वाले दिन भी आपको कुछ जगहों पर दीये जलाने चाहिए इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में खुशियों का सदा वास भी होता रहेगा.

1. धनतेरस के दिन अगर हो सके तो एक दीपक शमशान के पास जला दें. ऐसा माना जाता है कि शमशान में धनतेरस की रात को दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

2. धनतेरस के दिन अगर आपने अपने घर की चौखट के दोनों तरफ दीपक जला दें तो ऐसा करना अच्छा होता है. इससे आपको धन की प्राप्ति होगी.

3. धनतेरस वाले दिन अगर आपने पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाया तो आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड पर माता लक्ष्मी का वास होता है.

4. धनतेरस वाले दिन आपको अपने घर के बाथरुम में भी दीपक जलाना चाहिए. क्योंकि शास्त्रों में लिखा है कि माता लक्ष्मी कहीं से भी आपके घर में प्रवेश कर सकती हैं.

आप इन सभी प्रक्रिया को दीपावली के दिन भी कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी अपने वाहन पर बैठकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. जो-जो पूरी निष्ठा और साफ मन से माता का स्मरण करता है तो उनके ऊपर माता लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *