लखनऊ : शुक्रवार को हुई हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) की हत्या (murder) में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हो गई है, मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात (Gujrat) एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अरेस्ट (Arrest) किया गया है. इससे पहले गुजरात के तीन आरोपियों को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद तीनों साजिशकर्ता 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिए गए.
नेपाल जाने की फिराक में थे
हत्या के बाद दोनों आरोपी नेपाल जाने की फिराक में थे, 20 अक्टूबर (October) की रात को दोनो आरोपी लखीमपुर खीरी पहुंचे और यहां से नेपाल जाने की कोशिश की मगर हाई सिक्यूरिटी की वजह से दोनों बॉर्डर क्रॉस नहीं कर पाए और 20 अक्टूबर को ही शाहजहांपुर के लिए निकल गए, 21 अक्टूबर को वो शाहजहांपुर से बरेली और पीलीभीत गए और 22 अक्टूबर को राजस्थान (Rajsthan) में प्रवेश किया. बॉर्डर पर एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया
दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले हैं

डीआईजी एटीएस गुजरात हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में एसपी बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य अधिकारियों ने कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपियों अशफाकहुसैन जाकिरहुसैन शेख (34) और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. हत्या का आरोपी अशफाक सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है जबकि मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है. बता दें कि अशफाक पेशे से मेडिकल रीप्रजेंटेटिव और मोइनुद्दीन फूड डिलिवरी बॉय का काम करता था.
