लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) कल लखनऊ (LUCKNOW) के दौरे पर रहेंगे. हाल ही में नागरिकता संसोधन कानून के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर पीएम की सुरक्षा भी चौकस रखी गई है. दरअसल, पीएम मोदी 25दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने लखनऊ आ रहे हैं. अटल जी की ये प्रतिमा लखनऊ के लोकभवन में लगाई गई है. इसके अलावा पीएम मोदी अटल बिहारी चिकित्सा विश्विद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे.
क्या है पीएम मोदी का प्रोग्राम?
कल पीएम मोदी करीब 2 घंटे तक लखनऊ में रहेंगे
दोपहर 02:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी
पीएम एयरपोर्ट से चॉपर के जरिए लामार्ट कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे
लामार्ट हैलीपैड से सड़क मार्ग के जरिए लोकभवन पहुंचेंगे
अटल जी की जयंती पर कल 3 बजे लोकभवन में आयोजित होगा कार्यक्रम
पीएम मोदी लोकभवन परिसर में अटल जी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे
लोकभवन ऑडिटोरियम में अटल बिहारी वाजयेपी मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी करेंगे
संबोधन के बाद 04:15 बजे लोकभवन से रवाना होंगे पीएम मोदी
04:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवानगी का है तय कार्यक्रम
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजधानी लखनऊ में कड़ी हुई सुरक्षा
