शिष्य ने गुरू के साथ किया ऐसा काम, हर कोई हैरान

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

शामली: गुरू को वैसे तो भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है. लेकिन शामली में एक कलियुगी शिष्य ने गुरू शिष्य के रिश्ते को ना केवल तार-तार कर दिया बल्कि परिवार भी तबाह कर दिया. जिस गुरू ने जीना सिखाया. जिस गुरू ने गायकी के गुर सिखाए, जिस गुरू ने संस्कारों वाले भजन सिखाए उसी गुरू के संस्कारों को स्वाहा करके एक शिष्य ने गुरू के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया.

क्या है मामला?

दरअसल, मामला यूपी के शामली का है. यहां के रहने वाले अजय पाठक अंतरराष्ट्रीय भजन गायक हैं. यहीं का रहना वाला हिमांशु सैनी नाम का युवक अमित पाठक की टीम में कई साल से काम कर रहा था. भजन गायक अमित पाठक को हिमांशु पर इतना विश्वास था कि, उसे घर में बेरोकटोक आने जाने देते थे कई बार रात हो जाने पर घर में सुलाते और खाना भी खिलाते थे.  31 दिसंबर की रात भी उन्होंने हिमांशु को खाना खिलाकर घर पर ही सुलाया था. लेकिन 31 दिसंबर की उस रात जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी तब हिमांशु ने भजन गायक अमित पाठक, उनकी पत्नी और बेटा-बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

इस खौफनाक तरीके से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु ने लालच में आकर अपने गुरू और उनके परिवार को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, उस रात हिमांशु उनके घर पर ही रूका था और करीब तीन बजे उठकर उसने पहली मंजिल  के कमरे में सो रहे अजय पाठक के ऊपर तलवार से वार किया. उनके पास ही सोईं उनकी पत्नी स्नेहा के जागने पर उनकी भी तलवार से हत्या कर जान ले ली. इसके बाद हिमांशु को लगा कि, उनके बेटा और बेटी ये राज ना खोल दें इसलिए उनके कमरे में जाकर बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की भी हत्या कर दी. वसुंधरा को उसने तलवार से मारा और बेटे भागवत को गला दबाकर. लेकिन इस हादसे के बाद उनका बेटे  गायब था..

गाड़ी में ले जाकर ये था प्लान?

ये घटना किसी का भी दिल दहला सकती क्योंकि, आरोपी हिमांशु ने सबकी हत्या करने के बाद लाशों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. आरोपी हिमांशु ने उन चारों की बॉडी को कार में रखने की योजना बनाई. इसके लिएउसने सभी लाशों को पहली मंजिल के एक कमरे में रखा और फिर बेटे भागवत को इको कार की डिग्गी में रख दिया. बेटी का शरीर भारी होने के कारण वो उसे नहीं ले जा सका.बाकी अजय पाठक और उनकी पत्नी की लाश को उसने चादर से ऐसे ढक दिया कि जैसे सो रहे हों और बाहर से ताला लगाकर बेटे की लाश को गाड़ी में ले गया. सभी के मोबाइल भी साथ ले गया. शाम को पुलिस को सूचना मिलने पर वो डर गया और अजय पाठक के बेेटे की लाश को पानीपत टोल प्लाजा के पास इको स्पोर्ट गाड़ी में आग लगा दी. इसी वक्त पानीपत पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

इसलिए किया का सभी का कत्ल

दरअसल, हिमांशु सैनी की माली हालत खराब थी. उसने गायक अजय पाठक से पहले भी कुछ पैसे ले रखे थे और अब फिर कुछ पैसों की मांग कर रहा था. पुराने पैसों को लेकर अजय पाठक ने कुछ कह दिया था बस इसी बात पर उसने घर में रखे पैसे लेने की प्लानिंग में पूरे परिवार की लाश बिछा दी. इस घटना से हर कोई हैरान है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *