आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अलग नजारा दिखा. यहां के 60 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का संदेश देने के लिए अपने सिर के बाल मुंड़वा दिए हैं.
वीडियो हो रहा वायरल
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फतेहपुर सीकरी की सड़कों पर SHO की अगुवाई में पुलिस का एक दल दिखाई दे रहा है, जिसमें उनके सिर बिना बालों के चमकते हुए दिख रहे हैं. SHO भूपेंद्र बालियान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि थाना के 68 पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से अपने बालों को मुड़वा दिया.
अंत तक लड़ने का संकल्प
ऐसा उन्होंने कोरोनोवायरस से अंत तक लड़ने का संकल्प व्यक्त करने के लिए किया. स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है और अब वे लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है. ऐसे में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
सख्ती से लॉकडाउन पालन करवा रही सरकार
सरकार के लगाए लॉक डाउन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके लिए अब सरकार और भी ज्यादा सख्ती पर उतर आई है. लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी और उनके FIR उनके घर पर भेज दी जाएगी. इन अपराधियों पर ड्रोन वीडियो फुटेज और CCTV निगरानी के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है.
