लॉकडाउन में घर के दरवाजे पर ATM, चलता फिरता बैंक बांट रहा पैसे

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

हापुड़ : कोरोना काल में लोग घरों से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं, लॉक डाउन के चलते जहां लोगों को केवल अतिआवश्यक कार्यो से ही घरों से बाहर जाने की इजाजत मिली है. तो वही बैंको के बाहर लोगो की भीड़ ओर लंबी लाइन देखने को मिल रही है. जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भी लोगों से लॉक डाउन का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. इन्हीं सबके बीच जनपद हापुड़ में  जिला प्रशासन के सहयोग के बाद इंडियन बैंक द्वारा रोड पर चलते फिरते एटीएम की सुविधा से लैस कैश वैन का संचालन कराया जा रहा है.

घर के दरवाजे पर एटीएम

इस कैश वैन द्वारा किसी भी बैंक के खाता धारक आसानी से अपने घर के दरवाजे पर ही कैश निकासी कर सकते हैं. जनपद में इस समय इस कैश वैन का संचालन ऐसे क्षेत्रों में किया जा रहा है जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद सीलिंग की कार्यवाही की जा चुकी है. इस सुविधा के चलते सीलिंग एरिया में मौजूद लोगो को बिना जोखिम के अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम तक जाकर पैसे निकालने का जोखिम नहीं उठाना पड़ रहा है.

2000 हजार तक की रकम निकाल सकते हैं

लीड डिस्ट्रिक मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी और इंडियन बैंक मैनेजर कुलदीप कुमार की देखरेख में इस कैश वैन द्वारा सीलिंग एरिया में घूम-घूम कर लोगों को उनके घरों के बाहर भी कैश निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस कैश वैन द्वारा आधार कार्ड अथवा एटीएम किसी भी माध्यम से पैसे की निकासी की जा सकती है साथ ही यह बैलेंस इंक्वायरी आदि बताने में भी सक्षम है. फिलहाल बैंक द्वारा ₹500 से लेकर ₹2000 तक एक व्यक्ति को निकासी की सुविधा दी जा रही है. जिससे लोग अपने घरों से कम से कम बाहर निकलते हुए कम जोखिम उठाकर लोक डाउन का सुरक्षित रूप से पालन कर सकें.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *