लखीमपुर खीरी : लॉक डॉउन के दौरान बाहर से आये कामगारों के लिए सबसे बड़ी समस्या रोजी रोटी का जुगाड़ और इस समस्या के निदान के लिये सीडीओ अरविंद सिंह ने जनपद में श्रम स्वाभिमान की शुरुआत की है. बाहर से आये लोगो में उनकी काबलियत के अनुसार चिह्नित करने और सूचीबद्ध करने की कवायद शुरू की गई है.
काबलियत के आधार पर मिलेगा काम
इसी दौरान इसके तहत इस प्रोजेक्ट की शुरुआत श्रम दिवस के दिन की गई जिसम पाइलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत गोला ब्लाक के एक कवरेन्टीन सेंटर से शुरू की गई है. जिसमे लोगो को उनकी काबलियत के अनुसार काम पर लगाया गया जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प में पहले दिन 7 लोगो को बांउड्री वाल की मरम्मत, स्कूल की रँगाई पुताई और मरम्मत के काम मे लगाया गया है.

पूरे जिले में लागू होगा प्लान
ये कामगार उसी स्कूल के क़ुरन्टीन सेंटर में शोषल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए काम करेंगे, सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि अभी पाइलेट प्रोजेक्ट के तहत श्रम दिवस पर योजना का सुभारम्भ किया गया है. जिससे बाहर से आये लोगो को सम्मान सहित काम मिल सके सर्वे कराया जा रहा है. धीरे धीरे ये पूरे जनपद में लागू किया जाएगा.
(लखीमपुर खाीरी से गोपाल गिरी की रिपोर्ट)
