आगरा : उत्तर प्रदेश में जुर्म की वारदातें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है. ताजा घटनाक्रम में ताज नगरी आगरा के मलपुरा इलाके में स्कूल से लौट रही एक छात्रा को जिंदा जिलाने की कोशिश की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार शाम को स्कूल से लौट रही थी कि तभी कुछ बाइक सवार लोगों ने छात्रा पर पेट्रोल डाला और लाइटर दिखाकर भाग गए.
ग्रामीणों ने देखा तो घबराए
आग की लपटों में घिरी छात्रा को जब ग्रामीणों से देखा तो उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की. गंभीर जली अवस्था में उसे एसएन में एडमिट किया गया है. छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी.
किसी ने नहीं देखे बाइक सवार
छात्रा की मां ने बताया कि छह महीने पहले पति के साथ रिश्तेदारों का विवाद हुआ था पर ये वजह छात्रा को जलाने की नहीं हो सकती. इसके अलावा उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है. पेट्रोल डालने वालों को किसी ने नहीं देखा. बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट लगाए थे. इससे संभावना जताई जा रही है कि वह गांव के ही युवक हो सकते हैं. पहचान छुपाने के लिए उन्होने हेलमेट पहना था.
एक नजर इधर भी…
राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं
राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’
इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?
योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!
