वर्क फ्रॉम फोम में हो गया रीढ़ की हड्डी में दर्द, ये दो योग आसन दिलाएंगे छुटकारा

लाइफस्टाइल/हेल्थ

कोरोना के दौर में ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. वैसे तो इसके कई सारे फायदे हैं, लेकिन कई घंटों तक एक जगह पर बैठे रहने से सेहत को नुकसान हो रहा है. पिछले दिनों एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि कोरोना काल में लगभग 30 फीसदी लोग रीढ़ की हड्डी के दर्द से जूझ रहे हैं. दर्द से छुटकारा पाने के लिए कोई दवाई ले रहा है तो कोई घरेलू नुस्खे अपना रहा है.

लेकिन आज हम आपको योग के 2 ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना सिर्फ 5 मिनट करने से आप रीढ़ की हड्डी के दर्द से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्या के लिए कौन से आसन लाभदायक होते हैं.

ताड़ासन

ताड़ासन को करने के लिए सबसे पहले आपको खड़ा होना होगा. इसके बाद आप अपनी कमर और गर्दन को एकदम सीधा कर लें. दोनों हाथों को अपने सिर से ऊपर की ओर ले जाएं, सांस लेते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर की तरफ खींचें. इस खिंचाव को अपने पैरों की उंगली समेत हाथों की अंगुलियों तक फील करें. आपको इसी अवस्था में कुछ समय तक रहना होगा और सांस को खींचना होगा. इसके बाद सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए अपने पूरे शरीर को पहले वाली अवस्था में लेकर जाएं. इस योगासन को तीन या चार बार करने से लाभ मिलेगा.

भुजंगासन

भुजंगासन व्यायाम को रीढ़ की हड्डी के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. इसके लिए आपको पेट के बल जमीन पर लेटना होगा. इसके बाद अपना दोनों पैरों को सीधा करने मिलाना होगा. इसके बाद अपने दोनों हाथों को चेहरे के सामने लाएं. दोनों हाथों की उंगलियों सामने रखकर पान का आकार बनाएं. इसके बाद इस उस पान के आकार में अपनी थोड़ी को रखें. इसके बाद सांस लीजिए और धीरे-धीरे दोनों हाथों को सीधा करें. कुछ टाइम तक इस स्थिति में रुकें. इसके बाद सांस को धीरे-धीरे छोड़ें और पहली वाली अवस्था में आजाएं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *