नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों के लिए पंजीकरण कराने की तारीख का ऐलान हो चुका है. माता-पिता के इंतजार का वक्त अब बस खत्म ही होने वाला है क्योंकि एक मार्च से पंजीकरण होने की तिथि तय की गयी है. पिछले साल की बात करें तो ऑनलाइन पंजीकरण में सामने आयी परेशानियों को दूर करने के बाद इस बार पंजीकरण करवाने का निर्णय भी ऑनलाइन ही लिया गया है और इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पंजीकरण ऑनलाइन करने की व्यवस्था बना ली है.
पंजीकरण से जुड़ी कुछ खास बातें इस प्रकार से हैं-
सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से 19 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे.
मौजूद सीटों के हिसाब से पहली सूची 26 मार्च को जारी कर दी जाएगी.
सीटों उपलब्धता को देखते हुए दूसरी सूची 9 अप्रैल को जारी की जाएगी.
इस कड़ी की तीसरी सूची 23 अप्रैल को जारी करने का फैसला लिया गया है.
इसके बाद भी सीटें खाली रहती है तो एक अलग से सूची जारी की जाएगी.
दून के 11 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1160 सीटों पर दाखिले का अवसर है.
इस डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
कक्षा एक में दाखिले के लिए आयु 5 से 7 साल के बीच होनी चाहिए.
आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाण की जरूरत होगी.
इसके अलावा यदि अभिभावक किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण हो.
ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर दें.
इन नियनों को जानने हो जाता है बेहद जरूरी
दूरी का नियम के मुताबिक एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के पास वाले दावेदार को ही महत्ता दी जाएगी.
उम्र का नियम के मुताबिक एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जिसकी उम्र कम हो और वो प्रमाण पत्र के आधाक पर ही तय किया जाएगा.
इकलौती कन्या संतान नियम के मुताबिक हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित होंगी जो अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों. इसके लिए अभिभावकों को शपथपत्र देना होगा.
kvadmissiononline2019.in यहां जाकर आप ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
