वायु प्रदूषण फैलाने में टॉप पर यूपी, ये शहर हुए सबसे ज्यादा प्रभावित

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: वायु प्रदूषण में एक बार फिर उत्तर प्रदेश टॉप पर है. इन आंकडों में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि भारत के टॉप-10 सबसे प्रदूषित शहरों में 8 उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि कानपुर की हवा देश भर में सबसे जहरीली रही.

क्या कहता है सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड का आंकड़ा
यह आंकडा सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी किया. सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 420 पहुंच गया, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है. वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद है.

कानपुर ने तोड़ा था रिकॉर्ड
पिछले वर्ष जाड़े में कानपुर की हवा देश के दूसरे शहरों से कई गुना ज्यादा प्रदूषित पाई गई थी. इस बार अभी से मानक से ज्यादा प्रदूषण चल रहा है. न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन काम आ रही है, न ही एनजीटी का आदेश.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में प्रदूषण के कारण हवा की क्वालिटी में और ज्यादा गिरावट दर्ज होने की आशंका है. पिछले 15 दिनों से दोपहर के बाद से ही शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ना शुरू हो जाता है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई का जो मानक रखा है, उसके अनुसार स्वस्थ व्यक्ति के लिए 100 एक्यूआई होना चाहिए.

क्या है वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण
कानपुर से सर्वाधिक प्रदूषित शहर का टैग हटने का नाम ही नहीं ले रहा है इसकी वजह है जलाया जाने वाला कूड़ा. शहर पीएम 2.5 कानपुर 420, गाजियाबाद 415, गुरुग्राम 403, बागपत 398, हापुड़ 396, बुलंदशहर 388, नोएडा 385, दिल्ली 366, मुजफ्फनगर 337, मुरादाबाद 331 बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले वक्त में यूपी में प्रदूषण का स्तर कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *