नई दिल्ली : कौन नहीं चाहता की उसके जीवन में सुख और समृद्धि हो, कौन नहीं चाहता की उसके घर में शांति हो और खुशियों का मेला हो. इसके लिए व्यक्ति मेहनत से पैसे कमाता है और शुरू करता है अपने परिवार के साथ एक खुशहाल संसार बसाने का सिलसिला. व्यक्ति एक शानदार घर तो बना लेता है लेकिन छोटी-छोटी गलतियां और घर में गलत व्यवस्थाएं उसके संसार को उजाड़ कर रख देता है.
वास्तु दोष कई समस्याओं को बदलने की रखते हैं क्षमता
दरअसल, हम बात कर रहे हैं वास्तु की जो हमारे जीवन को बदलने की क्षमता रखता है. आपका जीवन जैसा चल रहा है, चाहे वो अच्छा हो या बुरा. आपके जीवन पर आपकी किस्मत और आपके द्वारा किया गया काम तो प्रभाव डालता ही है साथ ही वास्तु का भी आपके जीवन पर प्रभाव होता है. वास्तु दोष को खत्म करने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे साथ ही अपने जीवन की समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान भी रखना होगा.
यह भी पढ़ें : तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना
जीवन को सरल बनाएंगे ये उपाय
हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो आपके जीवन को सरल बना देंगे. आप घर में हमेशा दक्षिणी की तरफ सीढ़ियां बनवाएं, ऐसा करने से धन का आगमन बिना किसी रुकावट के होगा और धन की कभी कमी नहीं होगी. घर के उत्तर-पूर्वी और उत्तर दिशा वाले भाग में फव्वारा लगाने से घर में समृद्धि कायम रहती है. इसके अलावा इसी ओर छत पर वाटर टैंक लगाना शुभ होता है. घर के दक्षिणी भाग में भूलकर भी तुलसी का पौधा न लगायें. ऐसा करने से घर के सदस्य हमेशा संकट, बीमारी और कष्ट से घिरे रहते हैं. वास्तु के मुताबिक दक्षिण दिशा यम की है इसलिए इस ओर तुलसी लगाने से विपरीत प्रभाव पड़ता है. घर के उत्तरी हिस्से से दक्षिणी हिस्से को ऊंचा होना चाहिए अगर ऐसा है तो घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी. घर के मुख्यद्वार पर कभी कीचड़, गड्ढा या गंदा पानी न रहने दें अगर ऐसा है तो घर में गरीबी का वास होगा.
शौचालय निर्माण का रखें ध्यान
घर का शौचालय कभी भी घर के बीचो बीच न बनावाएं, इससे घर में अशांति और गरीबी का वास होता है. घर के मुख्यद्वार के अंदर दक्षिणी दीवार के पास मनीप्लांट का पौधा लगायें. कभी भी धन की कमी नहीं होगी. मुख्यद्वार में घुसते ही न तो सीधी सीढ़ी होनी चाहिए न ही सीधा अंदर का रास्ता होना चाहिए. घर की दक्षिण दिशा में पहाड़ का चित्र लगाने से धन लाभ होता रहेगा.
कुछ बातों का हमेशा रखें ध्यान
घर का जो सदस्य पैसे कमाता है वो इस बात का ध्यान रखे की कभी भी देशी घी को जूठे हाथों से न छूए ऐसा करने से घर में गरीबी दस्तक देती है. 7 मुखी रुद्राक्ष को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इसे धारण करने वाले हमेशा मांस मदिरा से दूर रहें. ऐसा नहीं करने से दरिद्रता घर में आती है और लक्ष्मी घर से बाहर जाती है. घर में जल का प्रवाह हमेशा उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ करवाएं, धन में बढ़ोत्तरी होगी. घर के ड्राइंग रूम में कभी बेकार सामान न रखें. ऐसा करने से समृद्धि में कमी आती जाएगी. किसी भी सामान को व्यवस्थित रूप से रखें.
