अलीगढ़ : खैर इलाके में 4 नाबालिग बच्चों के साथ जो अपराध हुआ है, उसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आखिर इतनी दरिंदगी किसी के दिमाग में कैसे पैदा हो सकती है, कैसे कोई नाजूक बच्चों के शरीर पर यातनाओं के निशान छोड़ सकता है…और जब दरिंदगी करने वाली कोई महिला हो तो, फिर सवाल इंसानियत के सामने खड़े हो जाते हैं
मिर्ची लगाकर लिया बदला
दरअसल, रोजाना की तरह चार बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान मुन्नी नाम की महिला अपनी नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के शक में बच्चों को अपने घर लेजाकर कमरे में बंद कर देती है, आरोप है कमरे में बंद कर महिला चारों बच्चों की बेरहमी से पीटाई करती है. जल्लाद महिला का जब इससे भी मन नहीं भरता तो वो. बच्चों के प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च लगाकर उन्हे थर्ड डिग्री से भी ज्यादा यातना देती है.
मझधार में अखिलेश यादव, उपचुनावों में मायावती के बाद इस नेता ने भी छोड़ा साथ
पुलिस ने कराया मेडिकल
महिला की इस घिनौनी हरकत से बच्चों ने शोर मचाया तो घर के आस पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी तरह लोगों ने महिला के चुंगल से बच्चों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया. परिजनों ने तत्काल स्थानीय थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ तहरीर थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए सभी बच्चों को जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा.अस्पताल से मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जल्लाद पड़ोसन आंटी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है.
