पिता के नौकर निकले मासूम के कातिल, पुलिस ने युग हत्याकांड का किया खुलासा

अपना अलीगढ़ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : अलीगढ़ थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के मेलरोज बाईपास के व्यापारी के इकलौते पुत्र के अपहरण और हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. दरअसल मोहल्ले के ही दो युवकों ने फिरौती के लिए व्यापारी के पुत्र की अपरहण के बाद हत्या कर दी थी. अपहरणकर्ता कर्ज में डूबे हुए थे इसके लिए उन्होंने बच्चे को निशाना बनाया और दस लाख रुपए की फिरौती मांगी.

दोनों अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद व्यापारी के पुत्र का शव भी बरामद कर लिया है. बता दें कि दिल्ली गेट क्षेत्र की मेलरोज बाईपास कॉलोनी में व्यापारी हरीश अग्रवाल का हाथों के दस्ताने बनाने का काम है. एक अक्तूबर को दिन में घर से कुछ ही दूरी पर दुकान पर सामान लेने गया व्यापारी का बेटा युग अचानक गायब हो गया था. काफी देर तक लौट कर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की.

10 लाख की फिरौती की कॉल आई

बाद में व्यापारी को दस लाख फिरौती की कॉल आई. जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर घटना से अवगत कराया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई. इसके बाद सीसीटीवी और सर्विलेंस के माध्यम से मोहल्ले के ही दो युवक गगन और सचिन का नाम प्रकाश में आया.

कर्ज में डूबे होने के चलते बनाई प्लानिंग

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया. आरोपियों ने बताया कि वह कर्ज में डूबे हुए हैं. इसलिए उन्होंने हरीश अग्रवाल के 13 वर्षीय पुत्र युग का अपहरण किया. उन्होंने बताया कि पुलिस से फंसने के डर से उन्होंने युग की हत्या कर दी और शव को थाना गभाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास फेंक दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों अपहरणकर्तओं को आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *