हर कोई व्यक्ति सुंदर नजर आने के लिए बाजरों में उपलब्ध कई तरह की दवाइयों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, लेकिन अगर चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे या ब्लैकहेंड्स हो जाते हैं तो इस समस्या जल्दी छुटाकार पाना मुश्किल हो जाता है. वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिसे अपनाने से केवल 1 हफ्ते के अंदर में आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल जाएगा.
ब्लैकहेड्स की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है खासतौर से ये टीनएज में होना शुरू हो जाता है और समय के साथ बढ़ता ही जाता है. ये देखने में छोटे पीले या फिर काले रंग के उभार होते हैं. जो हमारी सुंदरता को खराब करते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ब्लैकहेड्स की समस्या किस वजह से होती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.

क्या है ब्लैकहेड्स होने का कारण
त्वचा के रोम छिद्रों में गंदगी जम जाने से, किसी तरह का तनाव होने से,हॉर्मेनल में बदलाव होने से, त्वचा का सही देखभाल ना करने से, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और दूसरी समस्याओं के चलते ब्लैकहेड्स जैसी समस्या होती है.
कैसे पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा
आपको अपनी रसोई में मसालों में से एक दालचीन मिल जाएगी, जो चेहरे पर से ब्लैकहेड्स को हटाने में बेहद फायदेमंद है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नींबू का रस और दालचीनी लेना होगा. उसके बाद इन तीनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें. ऐसा हफ्ते में 2 बार करने से आपको जल्द ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल सकता है.
