वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं. यह एक अंतरिम बजट है. अरुण जेटली की तबीयत खराब होने की वजह से पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे हैं. गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले सालों में बीजेपी सरकार ने कमरतोड़ मंहगाई की भी कमरतोड़ दी है. बता दें कि 1948 से चुनावी साल में अंतरिम बजट की परंपरा जारी है. लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी. आर्थिक सर्वेक्षण भी जुलाई में ही पेश किया जाएगा.
1- हमारी सरकार ने कमर तोड़ महंगाई की कमर तोड़ी है, दिसम्बर 2019 में महंगाई दर 2.9 पर आ गई
2- गायों के लिए ‘राष्ट्रीय कामधेनु योजना’ को मंजूरी, गऊ माता के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी, जो जरूरत होगी वो प्रावधान करेगी 750 करोड़ का फंड
3- पीएम किसान निधी की शुरुआत- 2 हेक्टेयर तक की जमीन रखने वाले छोटे किसानों को योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये सीधा मिलेगा, 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी स्कीम किसान सम्मान निधी का पूरा खर्च सरकार उठाएगी
4- 2021 तक सबको बिजली कनेक्शन देने का वादा.
5- उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ कनेक्शन दिए
6- गर्भवती महिलाओं की मेटरनीटि लीव 26 हफ्ते की गई
7- 70 % मुद्रा लोन महिलाओं के लिए
8- आज का युवा नौकरी खोजने के बजाय नौकरी दे रहा है
9- अगले 5 साल में एक लाख डिजीटल विलेज बनाएंगे
10- ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिंग खत्म हो गईं
11- ग्रेज्युटी की सीमा 20 लाख हुई
12- इनकम टैक्स में छूट 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई
13- 40 हजार तक के ब्याज पर TDS नहीं होगा
14- डेढ़ लाख तक के निवेश पर कोई टैक्स नहीं
15- कम आमदनी वाले श्रमिकों को गारंटीड पेंशन देगी सरकार, 100 रुपये प्रति महीने के अंशदान पर 60 साल की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन की व्यवस्था.
