अलीगढ़ : कश्मीर के दो शोध छात्रों पर दर्ज देशद्रोह का मुकदमा एवं निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों ने मुंह पर टेप लगाकर प्रदर्शन किया. एएमयू के कैनेडी हॉल के सामने छात्रों ने यह प्रदर्शन उस समय किया जब देश-विदेश के पूर्व छात्र एलुमनाई मीट (पूर्व छात्रों का सम्मेलन) में शामिल होने आए हुए थे. छात्र नेताओं ने यह सवाल भी उठाया कि क्या कश्मीरी होना गुनाह है.
इसी दौरान छात्र नेताओं ने सभा में कहा कि आज मांगें पूरी नहीं हुई तो रात में कश्मीर के छात्रों का बैग जमा करेंगे और 17 अक्तूबर को सुबह में कश्मीर वापस जाएंगे.
एक नजर इधर भी.. Good News : बधाई हो के लिए दर्शकों को नहीं करना होगा 19 अक्टूबर का इंतजार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या है पूरा मामला
शाम को दोनों शोध छात्रों वसीम और हसीब के निलंबन को वापस ले लिया गया, जिसका कारण साक्ष्य न मिलना बताया है. विज्ञापन एएमयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बने मन्नान बशीर वानी को सुरक्षा बलों द्वारा गुरुवार को मार गिराये जाने के बाद कश्मीरी छात्रों ने कैनेडी हॉल में नमाज-ए-जनाजा पढ़ने की कोशिश की थी. इसका कुछ छात्रों ने विरोध किया था. इस दौरान कश्मीर के छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम के साथ नोकझोंक भी की थी.
