मुलायम सिंह के निधन और आजम की सदस्यता के बाद रामपुर और मैनपुरी में उपचुनाव की घोषणा…

अपना एटा-कासगंज अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: चुनाव आयोग ने रामपुर (RAMPUR) की व‍िधानसभा सीट और मैनपुरी (MAINPURI) की लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर द‍िया है. चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है. चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि,  5 दिसंबर को उपचुनाव की वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा. बता दें क‍ि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (MULAYAM SINGH YADV) के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट र‍िक्‍त हो गई थी। वहीं आजम खान (AZAM KHAN) की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट रि‍क्‍त हो गई थी. दोनों सीटों पर सपा के कद्दावर नेताओं ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।

रामपुर-मैनपुरी में चुनाव क्यों…

दरअसल,  भड़काऊ भाषण (Hate Speech) देने के मामले में दोषी करार दिए गए सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर शहर सीट के विधायक मोहम्मद आजम खां (Azam Khan) की विधानसभा की सदस्यता (Assembly Membership) 28 अक्‍टूबर को समाप्त कर दी गई. इस मामले में गुरुवार 27 अक्‍टूबर को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 वर्ष की सजा सुनाई थी. इसलिए उनकी सीट पर दोबारा चुनाव होगा. वहीं मैनपुरी में मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी सीट खाली हुई है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *