‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर आया सामने, मनमोहन सिंह के रोल में अनुपम को पहचानना है मुश्किल

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर आज आउट हो गया है. इस फिल्म में लीड रोल में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं, जो हुबहू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लुक में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी कलाकारों ने बुक में बताई गई बातों को पर्दे पर बाखूबी उतारने की कोशिश की है. ट्रेलर के रिलीज होते के साथ ही फिल्म के कलाकारों ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसको शेयर किया है. अनुपम खेर के अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्न अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं.

देखिए फिल्म का ट्रेलर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *