लखनऊ: लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मिली प्रचड़ जीत के बाद सबकी निगाहें नए मंत्रिमंडल पर टिक गई हैं. चर्चा है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट में यूपी के 11 चेहरे शामिल हो सकते है.
इन नेताओं को मिलेगी जगह
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, वीके सिंह, डॉ. महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, रीता बहुगुणा, एसपी बघेल, सुब्रत पाठक को शामिल किया जा सकता है.
अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- ‘मंत्रिमंडल में नहीं चाहिए कोई भी पद’
डिंपल को हराने वाले प्रत्याशी को मिलेगी जगह
कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव को हराने वाले सुब्रक पाठक को कोई विशेष स्थान दिया जा सकता है.
