1- लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा,10.05 बजे पुलिस लाइन वाराणसी पहुंचेंगे CM,10.20 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर,सिगरा पहुंचेंगे, PM पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे,11 बजे रविदास पार्क, वाराणसी पहुंचेंगे सीएम,गंगा नदी पर जेटी का लोकार्पण करेंगे सीएम,12.50 बजे काशी विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना,1 बजे सतुआ बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम,2 बजे पं.दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे CM,पीएम गति शक्ति कान्फ्रेंस का उद्घाटन सत्र,3.45 बजे ग्राम शहंशाहपुर पहुंचेंगे सीएम योगी,गोवर्धन योजना निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करेंगे.
2- लखनऊ: राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर जारी,लखनऊ में 45 नए डेंगू के मरीज मिले,अलग-अलग क्षेत्रों में 45 डेंगू मरीज मिले,ऐशबाग में 4, चन्दरनगर में 6 नए मरीज,इन्दिरानगर में 5, एनके रोड क्षेत्र में 3 केस,अलीगंज में 5, टूडियागंज में 4 नए केस मिले.
लखनऊ- नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार,सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर की थी ठगी,28.40 लाख रुपए की ठगी करके आरोपी था फरार,महानगर पुलिस ने आरोपी अभिलाश को गिरफ्तार किया.
3- रामपुर: उपचुनाव की तरीख का ऐलान,विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी,रामपुर में 5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट,8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी,11 नवंबर से 18 नवंबर तक होगा नामांकन,निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की,अपर जिलाधिकारी हेम सिंह ने दी जानकारी.
4- लखनऊ: पारा मे न्यायिक अधिकारी के साथ मारपीट का मामला,न्यायिक अधिकारी बताने वाले शोभनाथ सिंह पर भी FIR,जांच में शोभनाथ सिंह सेवानिवृत पाए गए,ज़मीनी विवाद के बाद दो पक्षों में हुई थी मारपीट,खुद को न्यायिक अधिकारी बताने वाले पर भी मुकदमा.
5- मथुरा(अपडेट)-पुलिस ने लूट का 24 घण्टे के अंदर खुलासा,ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा,फ्रीज से भरे हुए ट्रक को बरामद किया गया,हरियाणा के नूह इलाके से किया बरामद,शातिर लुटेरों की तलाश में जुटी है पुलिस,चालक-परिचालक को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक,चालक-परिचालक फेंक कर फरार हो गए थे बदमाश.
6- नोएडा: गौकशी में फरार चल रहे आरोपी से मुठभेड़,मुठभेड़ में आरोपी निजामुद्दीन को लगी गोली,मौके से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ,गौकशी मामले में 3 महीने से था फरार,घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, फेज़ 3 पुलिस की FNG रोड पर मुठभेड़.
7-लखीमपुर खीरी- सीएमओ के वायरल वीडियो का मामला,CMO के वायरल वीडियो की जांच के आदेश,एडी हेल्थ डॉ जीएस वाजपेयी ने बैठाई जांच,CMO सीतापुर और जेडी लखनऊ करेंगे जांच,कल CMO सीतापुर-जेडी लखनऊ मौके पर करेंगे जांच.
8-कानपुर- बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री का दबंगों ने सिर फोड़ा,मंदिर हटाने के विरोध करने पर हुआ था विवाद,मंत्री मंगली प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी घायल,विष्णु शुक्ला, दीपू शुक्ला पर मारपीट का आरोप,गंभीर हालत में संगठन मंत्री का वीडियो वायरल.
9-फतेहपुर: फतेहपुर सीजेएम को व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी,महिला ने सीजेएम को गायब कराने की धमकी दी,सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया,फतेहपुर कोर्ट में मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट है.
10-जौनपुर: पुलिस को चकमा देकर आरोपी जिला अस्पताल से फरार,आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल,अस्पताल से भागते समय आरोपी CCTV में हुआ कैद,कोतवाली थाना इलाके का मामला.
11-उन्नाव: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान,मैनपुरी चुनाव को लेकर शिवपाल का बयान,दो-चार दिन में सब कुछ बता दूंगा- शिवपाल,हमारी पार्टी प्रगतिशील समजावादी पार्टी-शिवपाल
12-लखनऊ: आगरा विवि में टेंडर के बदले कमीशनखोरी का मामला,आरोपी पूर्व कुलपति विनय पाठक की याचिका पर हुई सुनवाई,मामले में 15 नवंबर को हाईकोर्ट देगा फैसला,FIR को रद्द करने,गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका,फिलहाल कानपुर युनिवर्सिटी के कुलपति हैं विनय पाठक,कमीशनखोरी और आपराधिक साजिश का है आरोप।
