इस मुस्लिम राष्ट्र ने तुंगनाथ मंदिर पर चढ़ाई ये अनोखी चीज

अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के प्रतिनिधि मोहम्मद अली राशिद अलवर ने भगवान तुंगनाथ के दर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की. वे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से जीआईसी ऊखीमठ के हेलीपेड पर पहुंचे. जिसके बाद तहसील प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया गया.

घोड़े से किया सफर

मो. अली राशिद अलवर ऊखीमठ से चोपता तक कार से गए. जिसके बाद चोपता से तुंगनाथ घोड़े से पहुंचे. वे तुंगनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार कर अभिभूत हुए. तुंगनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने प्रिंस की विशेष पूजा अर्चना व हवन कराया.

चांदी की छड़ी और छत्र अर्पित की

देर शाम को ऊखीमठ पहुंचे प्रिंस के प्रतिनिधि हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हुए. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने तुंगनाथ धाम में भगवान शिव को चांदी की छड़ी और छत्र भी अर्पित किया. इस मौके पर एसडीएम परमानंद राम, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ममगांई, आर के सतीश भट्ट मौजूद थे.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *