UP News Live Updates: लखीमपुर में आज होगी हिंसा में मारे गए किसानों के लिये ‘अंतिम अरदास’, प्रियंका गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘अंतिम अरदास’ में शामिल होने लखीमपुर खीरी जाएंगी. बताया जा रहा है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आज लखीमपुर जाएंगे. वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.

Read More

बड़ी खबर: मनीष हत्याकांड में फरार आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार…

बताया जा रहा है कि, फरार आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा दोनों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे लेकिन रामगढ़ताल इलाके से पुलिस टीम गिरफ्तार  लिया है.

Read More

यूपी में कोयले की कमी से बिजली संकट, कई जिलों में जल्द छा सकता है अंधेरा

उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगभग 17000 मेगावाट है, जबकि मौजूदा समय में 15000 मेगावाट के आसपास बिजली उपलब्ध है, जबकि कोयले की कमी से 3000 मेगावाट बिजली इस समय उत्पादित हो पा रही है. ऐसे में 1000 से 1500 मेगावाट तक की कटौती की जा रही है, जिसकी वजह कोयले की कमी माना जा रहा है.

Read More

बनारस में प्रियंका गांधी की हुंकार रैली आज, लखीमपुर कांड पर बीजेपी को बनाएंगी निशाना

प्रियंका गांधी की रैली को देखते कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. इतना ही नहीं कुछ कोंग्रेसियों ने तो पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का अवतार तक बता दिया. जिसपर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है और इसे देवी-देवताओं का अपमान बताया.

Read More

12 घंटे की पूछताछ के बाद लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार

यूपी के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया किलंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि वे (आशीष मिश्रा) सहयोग नहीं कर रहे, विवेचना में कई बातें बताना नहीं चाहते. इसलिए हम उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Read More

आखिरकार! क्राइम ब्रांच पहुंचा आशीष मिश्रा, बड़ा सवाल होगी गिरफ्तारी या केवल पूछताछ ?

आशीष मिश्रा के क्राइम ब्रांच पहुंचने पर पुलिस अधिकारी उन तमाम सवालों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं जो इस केस से जुड़े हैं. कि, जब वहां प्रदर्शन हो रहा था तो वो उधर से काफिला लेकर क्यों गए? हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था. ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब आशीष से लिया जाएगा.

Read More

Navratri 2021: नवरात्र के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, वजन रहेगा कंट्रोल

कई बार महिलाएं ये सोचकर भी व्रत रखती हैं कि इस दौरान डायटिंग हो जाएगी. अगर आपने भी व्रत रखा है तो आज हमको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आप नवरात्र के व्रत में खा भी सकते हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा.

Read More

Lakhimpur Violence: लखीमपुर में फिर बंद की गई इंटरनेट सेवा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से शनिवार को क्राइम ब्रांच पूछताछ करने वाली है और इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है. हालांकि प्रशासन ने अभी ये नहीं बताया है कि इंटरनेट सेवा कब तक के लिए बंद की गई है.

Read More

Sarkari Naukri: स्टाफ नर्स की 2400 से अधिक नौकरियां, जानें क्या मिलेगी सैलेरी

इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 20 अक्टूबर को ही जारी किए जाने की संभावना है. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे स्टाफ नर्स की भर्ती से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए www.upnrhm.gov.in पर विजिट करते रहें.

Read More

सुप्रीम फटकार: हत्यारोपियों को नोटिस देकर बुलाती है पुलिस, कृपया आइये! ?

लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की अभी तक गिरफ्तारी ना होने,नामजद आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने जो जिस तरह से नोटिस चिपकाए हैं. उस पर मुख्य न्यायधीश ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल किया. कि क्या हत्या के आरोपियों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाती है?

Read More