करवाचौथ हो या दिवाली फेस्टिवल में लुक में चार चांद लगाने के लिए फॉलो करें खास टिप्स

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. दिवाली के त्योहार पर हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है. सबसे अलग नजर आने के लिए आप हाथ की बुनाई वाली चंदेरी साड़ी या चिकनकारी कुर्ती को जींस के साथ पहन सकती हैं. लाइमरोड स्टाइल काउंसिल के विशेषज्ञों के सुझावों को अपनाकर आप भी दिवाली की रोशनी में अपनी अलग छटा बिखेर सकती हैं : –

– पुरानी शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियों को छोड़ इस बार हाथ से बुने हुए विभिन्न रंगों के माहेश्वरी, पोचमपल्ली और चंदेरी साड़ियों को पहने और स्टाइलिश दिखने के लिए इस साड़ी से अलग रंग की ब्लाउज के साथ पहनें. यकीनन आप पर सबकी नजरें थम जाएंगी.

– अपनी शादी के कपड़ों और गहनों को भी आप पहन सकती हैं. यह आप पर या आपके पतिदेव की जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा. बक्से में पड़े अपनी शादी के लंहगे को सिंपल लेकिन खूबसूरत दुपट्टे के साथ पहनें. झुमका या भड़कदार कान की बालियां लहंगे के साथ पहन सकती हैं.

-आप साड़ी को धोती स्टाइल में पहन सकती हैं. इसके साथ बड़े चूड़े और चौड़े गले का हार पहनना नहीं भूलें. इसे पहन आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

– चूंकि दिवाली रंगीनियत और जगमगाहट का त्योहार है, तो कई लोग कुछ अलग भी नजर आना चाहते हैं. आप जींस के साथ गुलाबी, हरे या नीले रंग के चिकनकारी कुर्ती को पहन सकती है. सिल्क का स्टॉल आपके लुक को चार चांद लगाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *