लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (MULAUAM SINGH YADAV) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. मुलायम सिंह के कोरोना संक्रमित होने की खबर उनके बेटे अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि…

अखिलेश यादव का ट्वीट…
”माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था. हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे.
पार्टी का बयान…
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (MULAUAM SINGH YADAV) और उनकी पत्नी साधना गुप्ता (SADHNA GUPTA) कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया कि मुलायम सिंह में किसी तरह के कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। सांस लेने में तकलीफ के चलते उनकी जांच कराई गई तो संक्रमण बात सामने आई।
