लखनऊः अपने कड़े एक्शन को लेकर सुर्खियां में आने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा वो रोजाना 17 से 18 घंटे काम करते हैं. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, इंसान जितनी प्रतिबद्धता से कार्य करता है, उसकी कार्य क्षमता उतनी ही बढ़ती है.
मैं हमेशा सीएम नहीं रहूंगा…
ना मैं हमेशा सीएम रहूंगा ना, आप हमेशा अधिकारी रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम करते हैं, उन्हें लोग सदैव याद करते हैं. मैं रोज 17-18 घंटे काम करता हूं, अगर मैं अच्छा काम करुंगा तो हमेशा याद किया जाउंगा.
सोना जितना तपता है,उतना ही शुद्ध होता है
योगी ने कहा, सोना जितना तपता है वो उतना ही शुद्ध होता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रमोशन में तेजी आई है. इसके साथ ही सरकार ने कई नियमों में भी बदलाव किया है ताकि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी प्रताड़ित ना हो. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और प्रोन्नत अधिकारी जिस संवर्ग से जुड़े हैं वह सीधे जनता से जुड़े हैं और अपने दायित्वों के निर्वहन से वह आम जनता की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान निकाल सकते है.
एक नजर इधर भी……
प्यार, इश्क और मोह्ब्बत: महिला पुलिसकर्मी ने हिस्ट्रीशीटर से रचाई शादी
VIDEO: ‘काला चश्मा’ पर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके
VDO रिजल्ट की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, प्रशासन बेखर
