योगी ने दिया मुलायम को सरप्राइज, अचानक मिलने पहुंचे

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री Yogi आदित्‍यनाथ बुधवार सुबह पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने और दीपावली की शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान Yogi ने मुलायम सिंह के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की. मुलाकात के दौरान मुलायम के छोटे भाई और एसपी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव भी मौजूद रहे.

बता दें कि इस साल जून महीने में भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर सीएम Yogi आदित्यनाथ उनके आवास पर उनसे मिलने गए थे. Yogi आदित्यनाथ ने इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव को गुलाब का फूल तथा एक पुस्तक भी भेंट की. इस दौरान एसपी चीफ और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे. योगी ने मुलायम का हालचाल जाना और उन्हें इस साल आयोजित कुंभ की स्मृति-पुस्तक भेंट की.

मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद तब योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में योगी ने कहा, ‘प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी से आज उनके आवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें. तब मुलायम सिंह यादव 5 विक्रमादित्य मार्ग पर रहते थे जबकि उनके पुत्र अखिलेश यादव बगल में ही 4 विक्रमादित्य मार्ग पर रहते थे.

कई बीमारियों से जूझ रहे मुलायम
79 वर्षीय मुलायम इन दिनों हाइपर ग्लाइसीमिया (हाइपर टेंशन) और हाइपर डायबीटीज की समस्या से जूझ रहे हैं. कुछ महीनों पहले अचानक तबीयत खराब होने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आराम न मिलने पर उन्‍हें गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया था. इन दिनों तबीयत खराब रहने के चलते मुलायम सिंह की राजनीति में सक्रियता कम हो गई है. लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने मैनपुरी सीट से जीत दर्ज की है. हालांकि, वह पार्टी के लिए इस बार चुनाव-प्रचार नहीं कर पाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *