कल से महिलाओं के लिए फ्री होगी DTC बसों में यात्रा, नहीं खरीदनी होगी टिकट

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की महिलाएं भाई दूज के दिन दिल्ली यातायात निगम की बसों से मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. एक बयान से यह जानकारी मिली है. मंगलवार को महिलाएं अपने भाइयों की सलामती के लिए व्रत रखेंगी. यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है. डीटीसी ने एक बयान में बताया कि डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की यात्रा का किराया महिलाओं से नहीं लिया जाएगा.

डीटीसी की ओर से की गई आधिकारिक पुष्टि
डीटीसी ने एक बयान में बताया, ‘‘ इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीटीसी ने पर्याप्त इंतजाम किया है. दिल्ली सरकार की पहल के अनुसार डीटीसी ने भाई दूज के मौके पर नौ नवंबर को महिला यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर में मुफ्त यात्रा देने का फैसला किया है.’ निगम प्रत्येक साल भैया दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा मुहैया कराता है.

हर साल मिलता है यह खास ऑफर
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब डीटीसी की ओर से इस तरह का फैसला लिया गया है. डीटीसी हर साल राखी और भाईदूज पर महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री कर देती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *