सियासी ड्रामे के बाद आज सोनभद्र जाएंगे सीएम योगी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद देशभर में हुए सियासी ड्रामे के बाद योगी आदित्यनाथ जिले के दौरा करने वाले हैं. योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र जिले का दौरा करेंगे. योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए जिले के चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही किसी तरह की अनहोनी ना हो इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.

बुलंदशहर डीएम के घर CBI का छापा, नोट गिनने को मंगवाई गई मशीन!

मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, रविवार को सोनभद्र दौरे के दौरान वह मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. साथ ही सीएम घायलों का भी हालचाल लेंगे. इसके बाद सोनभद्र कलेक्ट्रेट में प्रेस वर्ता करेंगे.

कांग्रेस है इन सबकी जिम्मेदार
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सोनभद्र में जो भी कुछ हुआ है उसके पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है. कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए योगी ने कहा था कि इस घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, जब कांग्रेस की सरकार थी. सोनभद्र के विवाद के लिए 1955 और 1989 की कांग्रेस सरकार दोषी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *